बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नगर क्षेत्र में दिव्यांगों के अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु दिव्यांग रैली निकाली गई। दिव्यांग रैली से पहले एएसपी ऋजुल द्वारा दिव्यांगों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। नगर के नुमाईश ग्राउंड से दिव्यांग रैली का शुभारंभ एएसपी नगर ऋजुल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान एएसपी द्वारा दिव्यांगजन को उनके संवैधानिक अधिकारों, सरकार द्वारा दिए जाने वाली सहायता योजनाओं, पेंशन, एवं अन्य लाभकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। रैली नुमाइश ग्राउंड से प्रारम्भ होकर खालसा तिराहा, डीएम रोड, कालाआम चौक, मोतीबाग चौक, बाबू बनारसी दास सरकारी अस्पताल, अम्बेडकर चौक, रोडवेज बस अड्डा, डीएवी तिराहा, लल्लाबाबू चौराहा, कलक्ट्रेट, कचहरी रोड होते हुए पुनः नुमाइश ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.