अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी हुए रवाना
आगरा, मई 29 -- श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 30 मई से 2 जून 2026 तक प्रथम पीटीएफ इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। जिला ताइक्वांडो संघ के के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह एवं माधव गौतम इंडिया की ओर से प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में फाइट व पूमसे स्पर्धाएं खेली जाएंगी। तीनों खिलाड़ी शुक्रवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ.यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा ने पदक जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.