बोकारो, अप्रैल 9 -- बुधवार को बोकारो में अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में कला शिक्षक सरोज कुमार की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष का माहौल रहा। भुवनेश्वर के धौली कॉलेज ऑफ आर्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला में उन्हें ओडिशा कला व आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में भारत सहित कई देशों के 75 से अधिक कलाकार शामिल हुए थे। सरोज कुमार को उनकी उत्कृष्ट चित्रकला शैली और तकनीकी दक्षता के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बनारस की संस्कृति पर आधारित उनके चित्रों को काफी सराहना मिली। उनकी उपलब्धि ने विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम के साथ आयोजित छात्र चित्रकला प्रतियोगिता में श्रीअयप्पा विद्यालय के 24 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें आयुष कुमार सिंह, हर्षिता कुमारी, विवान कुमार व आर्थिक मौर्य को ...