बोकारो, मार्च 9 -- पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय रैंक हासिल कर स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त किए। कक्षा 4-डी के छात्र अंकित राज, रियान अंसारी, यश श्रीवास्तव व सरोज महतो ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक और एक-एक हजार रुपये मूल्य का उपहार हासिल किया। वहीं एलेक्स हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक और एक हजार रुपये का उपहार जीता। इसके अलावा कई विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन' से सम्मानित किया गया। इनमें रिद्धि जायसवाल (कक्षा 10-एन), मानशी नायक (कक्षा 9-एन), अभिशिक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.