नई दिल्ली, मार्च 26 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस की 'काउंटर इंटेलिजेंस' शाखा ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल की जांच के तहत घाटी में कई स्थानों पर गुरुवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि 'काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर' (सीआईके) ने घाटी के तीन जिलों में 10 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सीआईके द्वारा हाल में दर्ज किए गए आतंकवाद मामले की जांच के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि हाल में सीआईके थाने में दर्ज आतंकवाद संबंधी एक मामले की जांच के तहत अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीआईके की जांच उस आतंकवादी मॉड्यूल से संबंधित है जिसका संचालन बांग्ला...