अंतर्राज्यीय परिभ्रमण पर महाराष्ट्र रवाना हुए 25 किसान
रांची, अगस्त 4 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत रांची जिले के राहे, सोनाहातू, तमाड़, बुंडू और सिल्ली के 25 प्रगतिशील किसानों का दल मंगलवार को अंतर्राज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र के ग्लोबल विकास ट्रस्ट (कृषि कुल), परली वैजनाथ रवाना हुआ। तीन अगस्त से नौ अगस्त तक आयोजित इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, प्राकृतिक व जैविक कृषि, मूल्य संवर्धन, कृषि प्रसंस्करण, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), जल संरक्षण और कृषि आधारित उद्यमिता की जानकारी देना है। कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा रांची के सौजन्य से किया गया है। इसके सफल संचालन में झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान, राहे सहयोगी संस्था की भूमिका निभा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.