लखीसराय, अगस्त 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार्यालय कक्ष में सोमवार को एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि जिले में एटीएम कार्ड बदलकर और फर्जी हेल्पलाइन नंबर के जरिए लोगों के खातों पर डाका डालने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र चंदन सिंह को बांका जिले के कटोरिया से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का बिहार और झारखंड के कई जिलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ---- यह भी पढ़ें- लोन का झांसा देकर ठगी करते तीन साइबर अपराधी दबोचे गयेठगी की पटकथा मदद ...