जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से न्यू द्वारिका विवाह भवन में आयोजित तीन दिवसीय विशेष 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' आज एक नई ऊर्जा और संकल्प के साथ संपन्न हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र ने प्रशासनिक गलियारों में व्यक्तिगत संतुलन और लोक सेवा के प्रति एक नवीन दृष्टिकोण की आधारशिला रखी है। सत्र के समापन अवसर पर अपने प्रेरणादायी संबोधन में जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने 'अंतर्मन की शांति' को कुशल प्रशासन का अनिवार्य स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि एक लोक सेवक के कंधों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं, और इन जिम्मेदारियों का निर्वहन तभी प्रभावी हो सकता है जब अधिकारी स्वयं आंतरिक रूप से शांत और संतुलित हो। श्री नवीन ने जोर देते हुए...