पटना, फरवरी 6 -- अंतर्देशीय जल परिवहन क्षेत्र में अवसर और रोजगार की संभावनाओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। नेशनल इनलैंड नेविगेशन इंस्टीट्यूट की ओर से शुक्रवार को गाय घाट में संगोष्ठी हुई। इस दौरान डॉ. (कैप्टन) इंदरवीर सोलंकी ने अंतर्देशीय जल परिवहन क्षेत्र में अवसर और रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही जलमार्ग में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...