बुलंदशहर, मार्च 11 -- रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिवसीय तृतीय अंतर्जनपदीय हैंडबॉल कलस्टर (महिला/पुरुष) एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष-2026 में दूसरे दिन बुधवार को भी शानदार मुकाबले हुए। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।बुधवार दोपहर को ​बास्केटबॉल महिला वर्ग के फाइनल मैच में जनपद मेरठ और कमिश्नरेट गाजियाबाद के बीच भिड़ंत हुई। मेरठ की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद को 6-0 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ​इससे पहले सेमीफाइनल में गाजियाबाद ने गौतमबुद्धनगर को 8-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने हापुड़ को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ​लीग मैचों में गौतमबुद्धनगर ने मुजफ्फरनगर को 8-4 से और हापुड़ ने बुलन्दशहर को 4-0 से पराजित किया। वहीं, दूसरे दिन ​हैंडबॉल महिला वर्ग में रो...