अंतर्जनपदीय साइबर ठग गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़। साइबर थाना की पुलिस ने अंतर्जनपदीय साबइर ठग को गिरफ्तार कर सात लाख की ठगी का खुलासा किया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर निवासी डॉ. शफी उज्जमां के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 5.98 लाख रुपये, केनरा बैंक खाते से 99 हजार रुपये समेत कुल 6 लाख 98 हजार 619 की धनराशि निकाली गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। साइबर थाना की पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की। कुशीनगर जनपद के कसया थाना के क्षेत्र में स्थित होटल बुद्धा पहुंची। जहां संदिग्ध जितेंद्र प्रसाद यादव को पकड़ा। साइबर अपराध में उसकी संलिप्तता मिली। उसके पास से एक मोबाइल, 1460 रुपये नकदी, दो एटीएम, चार पैन कार्ड बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.