मैनपुरी, जून 20 -- घिरोर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चुराई गई आठ बाइकें बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है। अब पुलिस इनके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि घिरोर थाना प्रभारी अनुज चौहान ने मुखबिर की सूचना पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम गुलशन पुत्र सिराज निवासी फक्कड़पुरा थाना जसवंतनगर, असलम पुत्र जमील कुरैशी निवासी कटरा बिल्लू चांद, कस्बा जसवंतनगर जनपद इटावा बताएं। पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चुराई गई आठ बाइकें बरामद करा दी। आरोपी एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा आद...