कन्नौज, जुलाई 7 -- कन्नौज/छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, चार इंजन, बड़ी मात्रा में कटे हुए बाइक पार्ट्स, पांच अवैध तमंचे, कारतूस और पांच एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में एक बदमाश पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करते हुए मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, सौरिख थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी पुलिस टीम के साथ हरिभानपुर स्टेडियम के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जंगल में साथियों ...