मऊ, अगस्त 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव की पुल के पास मंगलवार की सुबह हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक, लूट के जेवर और नकदी बरामद हुए। वह नौकरी का झांसा देकर महिला से जेवर लिए थे। राहचलती महिलाओ से टप्पेबाजी करता था। पुलिस चोरी की जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह मंगलवार की सुबह में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली की एक शातिर बदमश से पल्हना-लहुवां मार्ग की ओर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अलर्ट हो गई। नसीरपुर की तरफ एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया। वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करना शुरू की, नसीरपुर पुलिया के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गि...