संतकबीरनगर, मार्च 2 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने नशाखोरी पर कड़ा प्रहार करते हुए अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर के गैंग लीडर और एक सदस्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उक्त आरोपी अम्बेडकनगर जिले के रहने वाले हैं। पूर्व में पुलिस द्वारा घेराबंदी करके कार से 15 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले 05 जनवरी 26 की रात करीब ग्यारह बजे क्षेत्र के भगता गांव मोड़ से घेराबंदी करके कार की तलाशी ली गई थी। इस दौरान 15 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ था। कुछ लोगों की गिफ्तारी कर मुकदमा दर्ज कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया था। इस दौरान इस काले कारोबार का मुखिया मनोज यादव पुत्र जयराम यादव निवासी चकोरा थाना जलालपुर अम्बेडकनगर की पहचान हुई। सुसंगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधि में संलिप्तता होने की पुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.