गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-14 सी स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शनिवार को छठे डॉ. राजाराम जयपुरिया मेमोरियल लेक्चर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के अधिकारी और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से अपनी अंतरिक्ष यात्रा और एक्सिओम-4 मिशन की तैयारी के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जयपुरिया ग्रुप के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ट्रंप ने नई सैन्य अंतरिक्ष एकेडमी बनाने की घोषणा की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...