गुवाहाटी, अप्रैल 19 -- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने बिहू नृत्य किया। इस अंतरिक्ष यात्री का नाम है माइक फिंके। फिंके की शादी असम निवासी महिला रेनिता सैकिया से हुई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसकी तारीफ की है। प्रदेश में असमिया नववर्ष के अवसर पर रोंगाली बिहू का उत्सव मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माइक फिंके को गले में पारंपरिक 'गमोसा' (गमछा) पहने और बिहू नृत्य करते हुए देखा जा सकता है। इसके बैकग्राउंड में में बिहू गीत बज रहा है। असम की संस्कृति का बताया सम्मानचार अंतरिक्ष उड़ानों का हिस्सा रहे फिंके ने जनवरी के मध्य में अपनी आखिरी उड़ान पूरी की थी। 'बिहू बिनंदिया' टैग के साथ सरमा ने 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टे...