नई दिल्ली, जुलाई 23 -- विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी तथा अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र को खोले जाने के बाद अब तक 61.85 करोड़ डॉलर का निवेश आया है। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ रही है। राज्यसभा में गुरुवार को एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अकेले 2026 के दौरान 18.7 करोड़ डॉलर का निजी निवेश दर्ज किया गया है, जबकि 14 जुलाई, 2026 तक गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीई) को 105 अनुमति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में निजी वित्तपोषण में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है, जो 2021-22 में 10.05 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 34.85 करोड़ डॉलर हो गया और 31 मार्च, 2026 तक 61.85 डॉलर तक पहुंच गया, जो भारत के तेजी से विकसित हो रहे अंतरिक्ष पारिस्थि...