बागपत, जून 12 -- बागपत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन वाई-ब्रेक योग कराया जाएगा। आयुष मंत्रालय और शासन के निर्देशानुसार 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन योग सत्र आयोजित होगा। इसमें अधिकतम संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। यह भी पढ़ें- स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसके बाद उन्हें सत्र का लिं...