खगडि़या, मार्च 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को खेल भवन में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम व कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुई समारोह में विभिन्न विभागों के महिला अधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाली महिलाओं, साहित्यकारों, खिलाड़ियों आदि को डीएम ने प्रश्सतिपत्र व मेडल से सम्मानित किया। साथ ही बारहवी बोर्ड परीक्षा पास करने वाली महादलित छात्राओं के माताओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं कस्तुरबा गांधी बालिका स्कूल की बच्चियां भी सम्मानित हुई। इस दौरान शहर स्थित जेएनकेटी, इंटर स्कूल रामगंज संसारपुर, इंटर स्कूल मेहसौरी, केजेबी चौथम, मिडिल स्कूल भदास उत्तरी आदि स्कूलों की बच्चियों ने गीत व संगीत प्रस्तुत की। जिस पर छात्राओं को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। इधर कार्यक्रम को ...