वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नम्बर-9 स्थित रोलिंग हट के पास से अंतराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 10850 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। जिसे दो दिन पहले चौरीचौरा एक्सप्रेस की एक महिला यात्री से चोरी किया गया था। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि पकड़ा गया गुर्जर बाल्मीकि भदोही के औराई का रहने वाला है। उसके पास से लगभग पांच लाख रुपए का सामान मिला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र, कॉन्स्टेबल सतीश कुमार और वीरेंद्र मौर्या शामिल थे। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...