बदायूं, दिसम्बर 13 -- बिल्सी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हेल्थ कवरेज-डे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के रुप मनाया गया। लोगों को स्वास्थ्य एवं सरकार द्वारा जनता के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिससे गरीब लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर डॉ. चारू गुप्ता, डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. अपूर्व राणा, राजकुमार मौर्य, सरवर अली, प्रेमवीर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...