सहारनपुर, सितम्बर 22 -- सहारनपुर। सहारनपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम को पोर्ट ब्लेयर में आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया। उन्हें सलेकचंद जैन स्मृति पत्रकारिता सम्मान तथा साहित्य में अवदान के लिए माधवराव सप्रे स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान में अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और सम्मान राशि शामिल रही। सम्मेलन में साहित्य अकादेमी के निवर्तमान सचिव के. श्रीनिवास राव, साहित्यकार हरिसुमन बिष्ट, समन्वयक जयप्रकाश मानस, कुमार प्रजापति, कृष्ण नागपाल और डॉ. सविता मोहन ने उन्हें सम्मानित किया। 25 सितंबर तक चल रहा सम्मेलन माधवराव सप्रे की प्रथम लघुकथा 'एक टोकरी भर मिट्टी' के 125 वर्ष पूरे होने पर समर्पित है। डॉ. आजम ने सम्मेलन के दो सत्रों की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा ...