पाकुड़, अप्रैल 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में कक्षा तीसरी के छात्र प्रयाण दास ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 7 वां स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा तीसरी की छात्रा कुमारी सरस्वती ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 13 वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में इंडियन स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा में कक्षा छह के छात्र अनमित्र घोष ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर 2025 सत्र में 65 वां तथा विंटर 2025 सत्र में 78 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।इस यह भी ...