पटना, मार्च 27 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार अब विकास के नए अध्याय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि बिहार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी के मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। बहुत जल्द पटना और गयाजी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है, जो बिहार की प्रगति, बढ़ती संभावनाओं और बदलती पहचान का स्पष्ट प्रमाण है। बिहार अब केवल संभावनाओं की भूमि नहीं, बल्कि उपलब्धियों की धरती बनकर उभर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...