बागेश्वर, दिसम्बर 7 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर का ताम्र शिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यहां का कीवी फल देश और विदेश में बिक रहा है। मत्स्य पालन में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर भी प्रहार किया। साथ ही सरकार के भावी कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। रविवार को केदारेश्वर मैदान में आयोजित सभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीब तबके से लेकर हर किसी के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार देवभूमि को विश्व में स्थापित करने का कार्य कर रही है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य ऐतिहासिक रूप से किया जा रहा है। विपक्ष इस कार्य के लिए भी मुझे दोष देता है। सीएम ने कहा कि धामी धामों का विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.