अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की होगी सीधी भर्ती
हापुड़, जुलाई 25 -- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा में सीधी भर्ती का रास्ता खुल गया है। खेल विभाग ने विभिन्न विभागों के 49 पदों पर इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक खिलाड़ी आठ अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। क्रीड़ाधिकारी अरुणा ने बताया कि भर्ती के तहत खिलाड़ियों की क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के पांच, उप क्रीड़ाधिकारी के 23, क्रीड़ा अधिकारी के 9, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के तीन, क्षेत्रीय वन अधिकारी के दो, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के दो, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक, खंड विकास अधिकारी के तीन और यात्रीकर-मालकर अधिकारी का एक पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं पदों का विवरण खेल विभाग की वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक प्रमाणपत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.