देहरादून, नवम्बर 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने वाली डॉ. पूजा गौड़ को अंतरराष्ट्रीय 'चेंज मेकर अवार्ड-2026' प्राप्त होने पर बधाई दी है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने डॉ. पूजा गौड़ को सम्मानित भी किया।गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमेन फार्मर-2026' के अवसर पर अग्रया के तत्वावधान में यूरोप के बोलोनिया शहर में हुए अंतरराष्ट्रीय समिट में डॉ. पूजा गौड़ को वैश्विक पहल के लिए 'चेंज मेकर अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें महिलाओं एवं किसानों को विपणन से जोड़ने, सहकारिता और व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अंतरराष्...