कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। जिले के उभरते बधिर क्रिकेट खिलाड़ी आकाश सैनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश और देश में हर्ष व गर्व का वातावरण है। इस सफलता पर उन्हें डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव व दिव्यांग जनकल्याण अधिकारी अभय पांडेय आदि द्वारा सम्मानित किया गया। कसया थाना क्षेत्र के पकवा इनार निवासी नंदलाल सैनी का पुत्र आकाश सैनी ने अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत डायमंड क्रिकेट एकेडमी से की, जहां उन्होंने विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारा। कोविड-19 काल के दौरान वे अपने गृह जनपद लौट आए और वर्तमान में कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निरंतर विकसित कर रहे हैं। लखनऊ प्रवास के...