हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अकादमिक शोध, नवाचार के क्षेत्र में नया कदम उठाया है। विवि ने बीते 8 अप्रैल को श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के साथ एक औपचारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को फायदा मिलने की उम्मीद है। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की श्रीलंका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान वहां के कुलपति से मुलाकात हुई। जहां सहयोग की प्राथमिक चर्चा की गई। मार्च 2026 में तिरुवनंतपुरम केरल में आयोजित भारत के मुक्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन में दोनों देशों के शिक्षाविदों ने साझेदारी के रोडमैप को अंतिम रूप दिया। इस एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय भविष्य में जटिल विषयों पर रिसर्च प्रोजेक्ट्स चलाएंगे। छात्रों और फैकल्टी को एक-दूसरे के संस्थान ...