हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच फिर देखने को मिलेगा। बीते 11 मार्च से चल रही लीजेंड्स लीग के शुक्रवार को समापन के बाद अब रविवार से यहां कॉरपोरेट क्रिकेट कप का आगाज होने जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु के वे अनुभवी क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं, जो वर्तमान में डॉक्टर, व्यवसायी या विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें शिरकत करेंगी और यह टूर्नामेंट अगले 16 दिनों तक खेल प्रेमियों का मनोरंजन करेगा। आयोजक कोच निशांत मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति उत्साह को बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उप-विजेता टीम को 31 हजार रुपये से सम्मा...