रामगढ़, सितम्बर 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रामगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था शांतिधारा फाउंडेशन के सौजन्य से छावनी परिषद बालिका मध्य विद्यालय, सुभाष चौक, रामगढ़ के पुस्तकालय के लिए प्रेरक, शिक्षाप्रद, आध्यात्मिक विषयों पर आधारित कहानियों की 40 नई पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान की गईं। इस अवसर पर शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनमें संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों को क्रमवार पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के अध्ययन से विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विका...