दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी रसायनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में 30-31 जनवरी को नरगौना स्थित जुबली हॉल में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। बहुविषयक रासायनिक विज्ञान के आयाम विषय पर केंद्रित यह सम्मेलन बहुविषयक शोध, नवाचार तथा अकादमिक सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रमुख विषय वस्तुओं हरित एवं सतत रसायन विज्ञान, उन्नत एवं स्मार्ट पदार्थ, पर्यावरण रसायन, ऊर्जा भंडारण एवं रूपांतरण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रासायनिक विज्ञान सहित अन्य उभरते बहुविषयक क्षेत्रों पर शोधार्थी और छात्र जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों से आने वाले विख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ सम्मेलन में व्याख्यान देंगे। यह जानकारी साइंस डीन सह वि...