देहरादून, नवम्बर 30 -- हरिद्वार। रविवार को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से संस्कृत अकादमी सभागार में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री, कुलसचिव दिनेश कुमार और उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रोफेसर मनोज किशोर पंत सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित कई गणमान्य अधिकारी सम्मेलन में उपस्थित रहे। सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के अलावा आठ देशों के विद्वान भी संस्कृत सम्मेलन में प्रतिभा करने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.