बगहा, जुलाई 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षा, गुणवत्ता, एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत प्रो. (डॉ.) शोभा लाल को इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान की गई है। डॉ. लाल ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष डॉ. पीटर कूपर द्वारा ई-मेल के माध्यम से इसकी औपचारिक पुष्टि की गई। यह संगठन विश्वभर के शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध, नवाचार तथा शैक्षणिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।प्रो. (डॉ.) शोभा लाल ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। इस सदस्यता के माध्यम से उन्हें विश्व के विभिन्न देशों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, प्रत्यायन प्रणालियों, वैश्विक अनुसंधान गतिविधियों तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को निकट से समझने और उनमें सक्रि...