अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए शिवाय को मिलेगी मदद
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। शतरंज के खेल में प्रयागराज का नाम रोशन कर रहे नन्हें खिलाड़ी शिवाय सिंह को डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया। टैगोरटाउन स्थित एक होटल में रविवार को खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान अंडर-9 वर्ग में देश में दूसरी रैंक हासिल करने वाले शिवाय सिंह को डिप्टी सीएम ने जार्जिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया। शिवाय सिंह के पिता की आर्थिक मदद की मांग को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने मौके पर ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार को आर्थिक मदद की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- वर्षों से स्वीमिंग पूल नहीं, एस्ट्रो टर्फ बना शोपीस, खिलाड़ी हैं प्रशिक्षक नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.