जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। कुछ दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी, लूट, वाहन चोरी, नशाखोरी, महिलाओं पर अत्याचार जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे आम जनता त्रस्त है। विशेष रूप से चापड़ का उपयोग कर हिंसा फैलाने की घटना चिंताजनक है। ज्ञापन में असामाजिक एंव आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, संवेदनशील एवं भीड़ वाले इलाके में नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने, आम नागरिकों के लिए त्वरित हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता को सुदृढ़ करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश से महामंत्री विकास गुप्ता समेत प्रदेश से सतीश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, जिलाध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री अभिषेक बजाज, नारायण जायसवाल, मुरारी अग्रवाल, राकेश साहू, दिनेश प्रसाद, अं...