देहरादून, फरवरी 26 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की ओर से रविवार 1 मार्च को भव्य 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले इस उत्सव में ब्रज की होली के विविध रंग देखने को मिलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में जयपुर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा फाल्गुन उत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में ब्रज वंदना, राधा-कृष्ण स्तुति, मिलन और प्रसिद्ध बरसाना की लठमार व लड्डू मार होली का जीवंत प्रदर्शन होगा। अंत में फूलों की होली और भव्य आरती के साथ उत्सव का समापन होगा। प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भा...