सहारनपुर, मई 21 -- सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) द्वारा संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज वोहरा के निर्देशानुसार सहारनपुर जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। आईवीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि डीके बंसल को सहारनपुर महानगर विधानसभा, विवेक तायल को देवबंद विधानसभा, मनोज गोयल को गंगोह विधानसभा, अवनीश अग्रवाल को बेहट विधानसभा, दिनेश गुप्ता को रामपुर मनिहारान विधानसभा, सुभाष सिंघल को नकुड़ विधानसभा तथा विनित गुप्ता को सहारनपुर देहात विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...