रांची, अगस्त 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। जॉर्जिया के बाटुमी शहर में आयोजित बाटुमी ओपन इंटरनेशनल वूशु (ताउलु) चैंपियनशिप-2026 में दो कांस्य पदक जीतकर सिल्ली का नाम रोशन करने वाली सिल्ली कॉलेज की एमकॉम छात्रा अंजना कुमारी का सोमवार को कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो समेत शिक्षकों ने अंजना को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बिरसा मुंडा अकादमी के वूशु कोच वाहिद अली को भी पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अंजना का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो ने कहा कि अंजना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य प...