गाजीपुर, मार्च 21 -- खानपुर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर क्षेत्र के सिधौना में शनिवार को पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधे रोपित कर वन और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यकम आयोजक अनिमेष कुमार मिश्र ने कहा कि पेड़-पौधे और वन धरती पर जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदूषण नियंत्रण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधों और वनों के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...