पिथौरागढ़, सितम्बर 15 -- संतोष, गंगोलीहाट। तहसील एवं सिविल न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवाधिकारों व जनभागीदारी को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस महरा, सचिव मनोज सिंह रावल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह डोबाल, जितेन्द्र सिंह नेगी, कमल उप्रेती, कोर्ट मोहरिर मनोज भट्ट, पीआरडी जवान विनोद कुमार सहित तहसील व न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...