बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- अंतरराष्ट्रीय राजगीर महोत्सव पर लगेगा सांस्कृतिक महाकुंभ, दिखेंगी कई झलकियां उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद फिर सज रहा राजगीर सूफी और पार्श्व गायक कैलाश खेर की कैलाशा से सजेगी प्रथम संध्या 19, 20 और 21 को स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में होगा भव्य आयोजन, तैयारी शुरू ग्रामश्री मेला, व्यंजन, पुस्तक, खादी ग्रामोद्योग सहित विविध स्टॉलों के लिए बन रहा पंडाल फोटो : राजगीर मेला : राजगीर महोत्सव को लेकर स्टेट गेस्ट हाउस में चल रही तैयारी। राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में एक बार फिर संस्कृति, संगीत, लोककला और परंपरा का भव्य संगम दिखेगा। 19, 20 और 21 दिसंबर को स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में अंतरराष्ट्रीय राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड के नामचीन पार्श्व गायक, शास्त्रीय कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय लोकगीत कलाकारों की सु...