पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी मेदिनीनगर सिटी समेत पूरे पलामू जिले में कर ली गई है। मेदिनीनगर सिटी के शिवाजी मैदान में सुबह छह बजे से योगाभ्यास कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी स्कूल व स्वास्थ्य केंद्रों आदि में योग शिविर लगाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- योग ने बदली जिंदगी, मंजू जायसवाल ने माइग्रेन और एसिडिटी पर पाया नियंत्रणयोग का महत्व योग के महत्व को रेखांकित करने वाली एक प्रेरक कहानी चैनपुर से सामने आई है। चैनपुर निवासी 46 वर्षीय संजू सोनी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास के कारण उन्हें सायटिका जैसी गंभीर समस्या से काफी राहत मिली है और अब वे बिना किसी सहारे के सामान्य जीवन जी रहे हैं। संजू सोनी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व उन्हें सायटिका की बीमारी हो गई थी। प्रारंभ में उन...