पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी के क्रम में मेदिनीनगर के संत मरियम आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। यद्यपि विद्यालय में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर इस बार विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक राजीव शरण ने विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।योग यह भी पढ़ें- योग के विभिन्न आसनों का किया अभ्यास प्रशिक्षक ने बताया क...