लातेहार, जून 21 -- लातेहार, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर से जिला खेल स्टेडियम तक रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना कर किया। मौके पर डीसी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन संभव है तथा यह स्वस्थ वृद्धावस्था की दिशा में एक प्रभावी माध्यम है।रन यह भी पढ़ें- 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज फॉर योग कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने...