अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की
नई दिल्ली, जून 21 -- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और आत्मबल प्रदान करती है।योग को जीवनशैली बनाने पर जोर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.