खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले के सभी सामान्य सेवा केंद्र पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। खगड़िया जिला प्रबंधक सुप्रियांक प्रियदर्शी ने बताया कि सुबह 7 बजे से सभी सामान्य सेवा केंद्रों पर प्रधानमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएं एवं आम नागरिक भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- 21 जून को जिला भर में मनेगा 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- योग दिवस पर जनस...