अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयनगर अंचल सभागार में हुआ योग कार्यक्रम
कोडरमा, जून 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जयनगर अंचल सभागार में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी, बाल विकास परियोजना विभाग, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं कर्मी, पर्यवेक्षक, ग्रामीण पुलिस तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार तथा योग प्रशिक्षक कैलाश कुमार वर्णवाल एवं दीपा भारती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने की अपील की। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.