कोडरमा, जून 21 -- कोडरमा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा इकाई की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला महासचिव बिकेश कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिकेश कुमार सिन्हा, राजा वर्मा, बिनय कुमार बेलु, अभिराज, मनोज, विजय सिन्हा, मोहन प्रसाद, दिलीप सिन्हा, राजेश सिन्हा, मनीष सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, सतीश समेत अन्य चित्रांश समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- चित्रांसो ने आयोजित किया योग शिविर, कहा : करे योग, रहे निरोग यह भी पढ़ें- ध्वजाधारीधाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बही आसन की गंगा यह भी पढ़ें- मानसिक शांति, एकाग्र...